पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चरवाहों को समझ बैठे गौतस्कर

चरवाहों को समझ बैठे गौतस्कर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहपुर सीकरी के पास राजस्थान सीमा पर सैंकड़ों गौवंश को लेकर गए चरवाहों को पुलिस हिंदू संगठनों ने गौतस्कर समझ लिया। सांसद चौधरी बाबूलाल के साथ भीड़ एकत्रित हो गई।

शुक्रवार देर शाम राजस्थान के चरवाहे सैंकड़ों गौवंश को लेकर आए और जाजौली के पास डोरा डाल दिया। ग्रामीणों ने इनके गौतस्कर होने की शिकायत कर दी। इतना ही नहीं चरवाहों ने गौवंश को लेकर अभिलेख भी दिखा दिया। लेकिन दिल्ली से हिंदू संगठन के किसी बड़े पदाधिकारी का फोन आते ही संगठन के पदाधिकारी सक्रिय हो गए। सांसद चौधरी बाबूलाल भी ढाई बजे थाने में पहुंच गए और पुलिस ग्रामीणों के साथ कथित गौतस्करों की तलाश में जुट गए। सहनपुर जाजौली क्षेत्र मे डेरा डाले लोगो से गोधन के समबन्ध मे पूछताछ की तथा उनसे अभिलेख तलब किये।

गौतस्कर होने की सन्तूष्टि होने के बाद ही उन्हे सुबह छोडा गया। वही हिन्दूवादी संगठनो के हेमेन्द्र तिवारी, विका्रन्त फौजदार, विनोद सामारिया, लालाराम प्रधान, सैंकी फौजदार, हरी ओम, रमन चौधरी आदि ने भी इस मामले में पुलिस का सहयोग किया।