पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आग से पंचायत का रिकॉर्ड जला

आग से पंचायत का रिकॉर्ड जला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकरी. ग्रामपंचायत डाबक के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में बीती रात अज्ञात व्यक्ति ने ताला तोड़कर आग लगा दी। इससे पंचायत का रिकॉर्ड फर्नीचर जल गया तथा भवन में रखी 32 हजार रुपए की राशि भी गायब मिली। ग्राम पंचायत डाबक के सचिव ओमप्रकाश शर्मा ने कैथवाड़ा थाने में मामला दर्ज कराया कि शनिवार रात को किसी व्यक्ति ने आईटी केन्द्र का ताला तोड़कर एक कमरे में आग लगा दी, जिससे उसमें रखा सभी रिकॉर्ड फर्नीचर जल गया।

इसके अलावा राशन कार्ड वितरण से एकत्रित हुई 32 हजार 400 रुपए की राशि भी गायब मिली। इसमें से 190 रुपए भवन के बाहर पड़े मिले। आगजनी की सूचना सुबह साढ़े पांच बजे सरपंच के पति राधेलाल को हुई तो उसने सचिव पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली।