ट्रक की टक्कर से एक की मौत
फतेहपुर सीकरी. गतरात हाइवे पर टोल प्लाजा के निकट एक जने की ट्रक की टक्कर से मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार गत रात हाइवे पर कोरई टोल प्लाजा पर अपने गांव जाने के लिए वाहन की प्रतीक्षा में खड़े 48 वर्षीय ओम प्रकाश पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी बरोदा को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।