बिजली बिल से आहत घड़ी साज ने की खुदकशी
भास्कर न्यूज | फतेहपुरसीकरी
कस्बेके मौहल्ला इस्लाम गंज निवासी घड़ी साज के सिर हजारो रूपया का विद्युत बकाया निकालकर बिल जमा कराने, अथवा जेल जाने के भय से आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर कर दिया। घर से बिल ठीक कराने निकले घड़ी साज ने आगरा कलेक्ट्रेट मे मौत को चूमकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली।
किरायेदारी की दुकान एक दशक पूर्व खाली करने के बावजूद भी बिजली बिल सुरसा की तरह बढ़ता रहा जबकि उक्त दुकान को मालिक ने विक्रय कर दिया और खरीददार द्वारा नया विद्युत कनेक्शन ले लिया गया है। वही घर की बिजली बकाया में एक वर्ष से विच्छेदन के बावजूद भी छब्बीस हजार रूपया का बिल जारीकर दिया गया। गरीबी कर्जदारी से जुझ रहे घड़ी साज दुर्गेश ने कलेक्ट्रेट परिसर में फांसी फंदा चूमकर मौत को गले लगा लिया। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। वहीं मुहल्ला में मातमी सन्नाटा पसर गया।।
फतेहपुर सीकरी. विलाप करते मृतक के परिजन।