चोरी की बाइक सहित एक गिरफ्तार
सीकरी. पुलिसने चोरी की बाइक रखने के आरोप में नंदगांव यूपी निवासी प्रवीण पुत्र भगवान सिंह जाट को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी बृजेंद्र यादव ने बताया कि गत 10 मई को पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान एक बाइक को जब्त किया था। जांच के दौरान बाइक चोरी की पाई गई, जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।