बाइक छीनने के मामले में एक पकड़ा
भरतपुर. सीकरीथाना पुलिस ने बाइक छीनने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गांव कुरकैनियावास निवासी शरीफ पुत्र हसमल मेव ने गांव डायनाकावास निवासी हक्कू वगैरह 3 लोगों के खिलाफ मारपीट कर बाइक को छीनकर ले जाने का एक मामला 4 जून को थाना सीकरी पर दर्ज कराया था। इस मामले में वांछित आरोपी तालिम पुत्र जयकम मेव निवासी कुरकैनियावास को गिरफ्तार किया है। उक्त मामले में आरोपी हक्कू को पूर्व में ही गिरफ्तार कर छिनाई हुई बाइक को बरामद किया जा चुका है।