पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल में हंगामा लगाए आरोप

अस्पताल में हंगामा लगाए आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकरी. कस्बेके राजकीय चिकित्सालय में गुरुवार दोपहर को मरीज के परिजनों ने डॉक्टर पर प्रसूता को नहीं देखने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया, वहीं दूसरी ओर डॉक्टर ने भी मरीज के परिजनों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। बाद में दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया।

अस्पताल में गांव तेस्की निवासी महिला को परिजन प्रसव के लिए लाए थे। थोड़ी देर बाद डॉक्टर जगदीश यादव परिजनों के बीच विवाद हो गया और हंगामा बढ़ गया। दोनों पक्षों ने ही एक-दूसरे पर आरोप लगाए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामला शांत कराया। डॉक्टरों ने इसकी जानकारी बीसीएमएचओ को दी। इसके बाद डॉ. गोपाल शर्मा अस्पताल पहुंचे तथा दोनों पक्षों से वार्ता की।