पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंटर टोल प्लाजा से टकराया, गार्ड घायल

कैंटर टोल प्लाजा से टकराया, गार्ड घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहपुर सीकरी| तेजरफ्तार में आते कैंटर ने सोमवार दोपहर कोरई टोल प्लाजा के बैरियर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान कैंटर की चपेट में जाने से एक गार्ड घायल हो गया।

किरावली पुलिस ने चालक को पकड़ने के साथ ही उसके कब्जे से कैंटर को जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि कैंटर गुजरात से आगरा ले जाया जा रहा था कि अचानक यह कोरई टोल प्लाजा पर अनियंत्रित हो गया। घटना में सुरक्षा गार्ड राजपाल सिंह के चोटें आई हैं।

इस मामले में कैंटर चालक आगरा निवासी नईम पुत्र रफीक को गिरफ्तार किया गया है। घटना में बैरियर सहित सीसीटीवी कैमरे अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ है। इस मामले में टोल प्लाजा के जनसंपर्क अधिकारी विजय कुमार ने सीकरी पुलिस में मामला दर्ज कराया है।