सिंघाना। सांतड़िया में गांव शनिवार को मतदान के दौरान ईवीएम को पहले चालू कर देने तथा मशीन की स्क्रीन पर शून्य का निशान नहीं आने के कारण ग्रामीणों ने विरोध किया तब मतदान रोकना पड़ा। इसके करीब एक घंटे बाद मतदानकर्मियों ने दोबारा ईवीएम को ग्रामीणों के सामने चालू किया गया।
हुकमा की ढाणी माकड़ो के बूथ पर वोटिंग को लेकर पोलिंग एजेंटों में बहस हो गई। पुलिस जाब्ते ने दोनों पक्षों में समझाइश कराई। उसके बाद मतदान फिर शुरू हो गया।