पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदान के नजारे

सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदान के नजारे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरजगढ़ के एक मतदान केंद्र में वोट डालने जाती युवतियां।
सिंघाना . हुकमा की ढाणी बूथ पर दिनभर गहमागहमी रही। इस बूथ पर सुबह से फर्जी मतदान होने की सूचना थी। एक महिला मतदाताओं को मतदान केंद्र के अंदर तक जाकर निशान बता रही थी। बीएलओ भी मतदान केंद्र के बाहर बार-बार जाकर लोगों से चर्चा कर रहे थे। शाम करीब चार बजे बूथ की कैप्चर होने की सूचना पर कांग्रेस प्रत्याशी श्रवणकुमार के पुत्र प्रवीण कुमार भाजपा प्रत्याशी दिगंबरसिंह की पत्नी आशा सिंह पहुंची। इन्होंने पुलिस से निष्पक्ष मतदान कराने के लिए कहा। एएसपी योगेंद्र सिंह एसएचओ राम मनोहर अतिरिक्त जाब्ते के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचे।

अब हार-जीत की चर्चा : मतदान के बाद लोग अब हार-जीत का समीकरण बैठाने लगे हैं। प्रत्यािशयों ने भी समर्थकों के साथ बूथवार िरपोर्ट ली और अपने-अपने तरीके से वोटों का आंकलन किया। िदग्गज नेता के कारण प्रतिष्ठा वाली इस सीट को लेकर प्रदेश ही नहीं देश में भी उत्सुकता है। पिछली बार के मुकाबले कम पड़े वोटों को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं कुछ लोग कम वोटिंग का कारण लावणी खेतों में को बता रहा है। लोगों को अब 16 िसतंबर का इंतजार है।


पचेरी में पहली बार वोट डालने आईं कॉलेज छात्राएं प्रीति जांगिड़ प्रियंका जांगिड़। इनका कहना था कि हमारा वोट देश को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देता है तो यही लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा योगदान भी होगा।