पट्टी टूटने से बालिका की मौत
खेतड़ी नगर . तातीजामें शनिवार को निर्माणाधीन मकान की छत की पट्टी टूटने से बच्ची की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार अनिता (13) पुत्री रामस्वरूप गुर्जर सुबह करीब साढ़े आठ बजे मकान का काम कर रहे मिस्त्रियों को चाय देने छत पर गई थी। इसी दौरान एक पट्टी टूटने से अनिता गिर गई। घायल हालत में उसे सिंघाना के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। वहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।