पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेन की स्याही खत्म हुई तो छात्र को पीटा

पेन की स्याही खत्म हुई तो छात्र को पीटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंघाना। कक्षा में काम करते समय पेन की स्याही खत्म हो गई तो अध्यापक ने छात्र को पीट दिया। बेटे की पिटाई का कारण पूछने मां स्कूल पहुंची तो गुस्साए अध्यापक ने उसे भी नहीं बख्शा। शिक्षक ने उसे भी पीट दिया। घायल महिला अस्पताल में भर्ती है।

जानकारी के अनुसार सांवलोद निवासी अंकित गांव के ही राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल में पांचवीं का छात्र है। स्कूल में काम करते वक्त उसके पेन की स्याही खत्म हो गई। अध्यापक हवासिंह को इतना गुस्सा आया कि अंकित की पिटाई कर दी। इसी स्कूल में सातवीं में पढ़ने वाली छात्रा रिंकू ने अपने भाई की पिटाई की बात मां अनिता को बताई।

अनिता स्कूल पहुंची और शिक्षक हवासिंह से कारण पूछने लगी। हवासिंह गुस्सा हो गया। अनिता से गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा।

अनिता के पैर में चोट लगी है। उसे सिंघाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में गुरुवार शाम तक थाने में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया था।

अंकित होमवर्क की कॉपी नहीं लाया था। मैंने उससे इस बारे में पूछा तो मां स्कूल में झगड़ा करने गई। मैंने किसी से मारपीट नहीं की। हवा सिंह,शिक्षक।