पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीसरे दिन ग्रामीणों का लीज पर शक्ति प्रदर्शन

तीसरे दिन ग्रामीणों का लीज पर शक्ति प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोठ-भैसावताकलां की पहाड़ी में अवैध खनन की जांच बंद कराने की मांग को लेकर धरने के तीसरे दिन शनिवार को ग्रामीणों ने शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में ढाढ़ोत खुर्द, ढाढ़ोत कलां, जीवनवास, गोठ, भैसावता कलां समेत पास-पड़ोस के ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने पुलिस को खनन को लेकर गांव में तनाव पैदा होने शांति व्यस्था बिगड़ने की शिकायत की। दोपहर बाद शांति व्यवस्था स्थति देखने के लिए तहसीलदार बृजेश कुमार सिंघाना एसएचओ राममनोहर धरना स्थल पहुंचे।

पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से ग्रामीणों से पूछताछ कर रिपोर्ट तैयार की। धरने पर पहाड़ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक हेमसिंह नरूका, जिला परिषद सदस्य सतीश गजराज, पंचायत समिति सदस्य रामचंद्र कुल्हरि, सरंपच विनोद देवी, जानकी देवी, सुमन, मनेश देवी, धर्मा देवी, रामिकशन स्वामी, गांधी पायल , रमेश पायल, गिरवर सिंह, प्रतिपाल चाहर , सूबेदार नेतराम चाहर, दरिया सिंह, शीशराम, अनूप सिंह, जगदेव, बनवारी डांगी, अशोक कुमार, नरेंद्र सिंह समेत काफी लोग मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि 11 दिसंबर को प्रशासन पुलिस पहाड़ी पर छापामार कार्रवाई कर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद कर लीजधारक विशाल मित्तल के खिलाफ विस्फोट अधिनियम के तहत मामला भी दर्ज किया था। दूसरे दिन ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन से जमीन खोदकर विस्फोटक सामग्री निकाली थी।

प्रशासन ने माना तनाव, हो सकती है जनहािन

तहसीलदारबृजेश कुमार ने बताया कि भैसावता कलां में खनन को लेकर तनाव की स्थति बनी हुई है। महिलाओं समेत पांच सौ के करीब लोग धरने पर बैठे हैं। जनहानि हो सकती है। इसके लिए रिपोर्ट तैयार कर आला अधिकारियों को लीज बंद कराने के लिए लिख दिया गया है।

कब्जे राज हो सकती है लीज

ग्रामीणोंके विरोध के चलते पहाड़ी की लीज कब्जे राज हो सकती है। एडवोकेट राजेश यादव ने बताया कि पुलिस प्रशासन किसी अचल संपत्ति पर बड़े पैमाने पर शांतिभंग होने की आशंका होने का परिवाद कार्यापालक मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने पर सीआरपीसी की धारा 145 के तहत सिविल मजिस्ट्रेट उक्त संपत्ति को कुर्क कर कब्जे राज ले सकता है। ऐसे में पहाड़ी में खनन कार्य अस्थाई तौर पर बंद हो जाएगा।

बुहाना. पहाड़ी पर शनिवार को धरने पर बैठे ग्रामीण।