राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन
बुहाना. सूरजगढ़विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दौरान मीडियाकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार करने के खिलाफ बुधवार को प्रेस क्लब विधानसभा क्षेत्र सूरजगढ़ के पत्रकारों ने बुहाना तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कुमावत धर्मशाला में हुई बैठक में पत्रकार मांगूसिंह शेखावत के साथ अभद्र व्यवहार करने कैमरा छीनकर फोटो डिलीट करने की घटना की निंदा की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में सूरजगढ़ के राजेंद्र जांगिड़, रवींद्र महमिया, पवन शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, कृपाल सैन, सिंघाना के सुभाष शर्मा, मंजीत तंवर, नरेंद्र स्वामी, कृष्ण कुमार, विक्रांत कुमावत, पचेरी के हरेश पंवार, रणवीर यादव, बुहाना के सुरेंद्र कुमावत, राजेश तंवर, राजेंद्र जांगिड़, अशोक राईका आदि शामिल थे।