पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा के राजपाल बने उपप्रधान

भाजपा के राजपाल बने उपप्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा प्रत्याशी राजपालसिंह उर्फ विक्रमसिंह तंवर उप प्रधान बने हैं। उन्होंने कांग्रेस की सुमन को 5 वोटों से शिकस्त दी। घरड़ाना खुर्द की सुमन प|ी पवन कुमार ने पूर्व प्रधान हरिकृष्ण यादव के साथ आकर सुबह 10.45 बजे नामांकन दाखिल किया। इसके बाद बुहाना के राजपाल ने भाजपा से पर्चा भरा। राजपाल को 15 सुमन को 10 वोट मिले। पंचायत समिति परिसर में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहे। डीएसपी सुरेश कुमार, तहसीलदार बृजेश कुमार, बुहाना एसएचओ महेंद्र सिंह, सिंघाना एसएचओ राममनोहर समेत दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता मौजूद थे।

सांसदके प्रयास से सहमति

उपप्रधान बनाने के लिए रविवार सुबह सांसद संतोष अहलावत के निवास पर पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई। भाजपा में कई दावेदार थे इसलिए सहमति नहीं बन पा रही थी। सांसद उपाध्यक्ष रतनसिंह तंवर के प्रयास से राजपाल के नाम पर सहमति बनी। चुनाव के बाद प्रधान कविता, उपप्रधान राजपाल पंचायत समिति से निकले तो समर्थकों ने बाबा उमंदसिंह महाराज के जैकारे सांसद संतोष अहलावत जिंदाबाद के नारे लगाते हुए स्वागत किया। नवनिर्विचित जनप्रतिनिधियों ने बाबा उमंदसिंह की मेड़ी पर माथा टेका।

बुहाना प्रधानों का कार्यकाल

प्रधानका नाम कब से कब तक

प्रहलादपुहानिया 2.10. 59 8.7.88

हरपाल सिंह 19.7.88 26.7.91

बजरंगलाल नेहरा 14.2.95 10.2.00

संतोष अहलावत 1.2.00 9.2.05

हरपाल सिंह 10.2.05 23.9.05

नीता यादव 24.9.05 14.4.06

हरपाल सिंह 15.4.06 2.12.07

नीता यादव 3.12.07 8.6.09

हरिकिशन यादव 9.6.09 9.2.10

रमेश कुमार 0.2.10 2015 तक

बुहाना. उपप्रधान उपाध्यक्ष का स्वागत करते