पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह सोनोग्राफी मशीनें जब्त की

छह सोनोग्राफी मशीनें जब्त की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिड़ावा| चिकित्सा विभाग ने गुरुवार को जिले के 10 अस्पतालों पर छापे मारे। इस दौरान छह सोनोग्राफी मशीनें एवं चार लीड-ट्रेकर्स जब्त किए गए। सीएमएचओ डा. एसएन धौलपुरिया के नेतृत्व में पीसीपीएनडीटी कॉर्डिनेटर नंदलाल पूनिया, इम्तियाज अली एवं सहायक कर्मचारी मदनलाल ने सीमावर्ती इलाके के अस्पतालों में आकस्मिक जांच की।
टीम ने सूरजगढ़ के सर्राफ हॉस्पिटल, बुहाना के भाती देवी अस्पताल, मेहाड़ा के अजीत हॉस्पिटल, खेतड़ी के लक्ष्मी शाह हॉस्पिटल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सोनोग्राफी मशीनें जब्त कर सीज की। खेतड़ी सीएचसी में चिकित्सक नहीं होने पर मशीन जब्त कर ली गई। वहीं कॉपर कॉम्पलैक्स के अस्पताल और सिंघाना के चक्रपाणी एवं राज अस्पताल में लीड ट्रेकर्स सीज किए गए।
देर शाम चिड़ावा में डॉक्टर मनीराम के निवास पर तलघर में बने केबिन से सोनोग्राफी मशीन जब्त कर सीज की गई। डा. धौलपुरिया ने बताया कि इस मशीन का रजिस्ट्रेशन काफी पुराना था लेकिन विभाग को उसके संचालित होने के स्थान की जानकारी नहीं मिल पा रही थी। मुखबिर की सूचना के बाद छापामार दल ने मशीन को चिड़ावा पंचायत समिति के सामने से जब्त कर लिया।

चिड़ावा में सोनोग्राफी मशीन की जांच करते हुए।