पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज बुहाना में छह घंटे बिजली बंद

आज बुहाना में छह घंटे बिजली बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंघाना | बुहानाक्षेत्र में बुधवार को छह घंटे तक बिजली बंद रहेगी। एक्सईएन आरपीएस ढाका ने बताया कि 33 केवी बडबर फीडर का शटडाउन पावर ग्रिड केईसी की लाइन खींचने के लिए लिया जाएगा। 33 केवी बडबर 11 केवी जयसिंहसर, 11 केवी पालौता के अधीन आने वाले गांवों में सुबह छह से दोपहर बारह बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

मतदातासूचियों में गड़बड़ी को लेकर ज्ञापन

झुंझुनूं| नगरपरिषद की नई मतदाता सूचियों में वार्ड बदल जाने संबंधी गड़बड़ियों को लेकर मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने आए वार्ड 32 के पूर्व पार्षद मोहम्मद इलियास ने बताया कि वार्ड के वोटरों को चार वार्डों में बांट दिया गया। वार्ड 33 के वोटरों को इस वार्ड में जोड़ दिया गया। ऐसे में मतदान करने में परेशानी होगी। ज्ञापन देकर भौतिक सत्यापन करके नई सूचियां जारी करने की मांग की गई।