ट्रैक्टर-बाइककी टक्कर में मंगलवार को बाइक सवार घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक गौरीर के लोकेंद्र ने रिपोर्ट दी कि वह और उसका भतीजा 11 सितंबर को बाइक से गौरीर जा रहे थे। डूमोली के निकट पीछे से आते ट्रैक्टर की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में लोकेंद्र का भतीजा मोनू घायल हो गया।