पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हत्या के विरोध में हाईवे पर शव रखकर पांच घंटे प्रदर्शन

हत्या के विरोध में हाईवे पर शव रखकर पांच घंटे प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वृद्ध को िजंदा जलाने का प्रयास

सिंघानारेलवे क्रॉसिंग के निकट हुक्मा की ढाणी के वार्ड नौ स्थित जमीन पर कुछ बदमाश शुक्रवार को कब्जा करने पहुंचे। इसका विरोध करने पर उन्होंने एक वृद्ध को केरोसिन डालकर आग लगा दी। बुरी तरह से झुलसे व्यक्ति को गंभीर हालत में झुंझुनूं रैफर कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक हुक्मा की ढाणी के वार्ड नौ निवासी देशराज कुमावत ने रिपोर्ट दी है कि ढाणी के वार्ड नौ में पैतृक जमीन में से 1/3 जमीन उसकी है जिस पर उसका कब्जा भी है।

वह शुक्रवार को करीब 12 बजे अपने माता-पिता के साथ कब्जाशुदा जमीन पर बैठा था। इसी दौरान हुक्मा की ढाणी निवासी अनिल, महीपाल, राजकुमार दिलीप सहित 15-20 युवक वहां आए। उनके पास केरोसिन की बोतल भी थी। उन लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। रिपोर्ट के अनुसार विरोध करने पर आरोपियों ने देशराज के पिता बाबूलाल पर केरोसीन डालकर आग लगा दी। इससे बाबूलाल गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सिंघाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीडीके अस्पताल झुंझुनूं के लिए रैफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

खेतड़ी. सड़क पर शव लेकर प्रदर्शन करते परिजन।

मौका मुआयना करती पुलिस।

सिंघाना. सरकारी अस्पताल में घायल का उपचार करते चिकित्साकर्मी।

मृतक का फाइल फोटो

खबरें और भी हैं...