बाइक चालक के खिलाफ मामला
खेतड़ीनगर | नानूवालीबावड़ी निवासी बीरबल सैनी ने एक बाइक चालक के खिलाफ टक्कर मारने का मामला थाने में दर्ज कराया है। रिपोर्ट के मुताबिक सात दिसंबर 2015 को वह अपने भतीजे बलदेव के साथ सिंघाना से नानूवाली बावड़ी बाइक से रहा था। कॉपर के हॉट बाजार के निकट सामने से आए एक बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह उसका भतीजा घायल हो गए तथा बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।