जमीन में दबी विस्फोटक सामग्री डंपर जब्त
बुहाना / भैसावता कलां | गोठ-भैसावताकलां की पहाड़ी में गुरुवार को प्रशासन ने छापा कार्रवाई कर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, पोपलैंड मशीन डंपर जब्त किए। कार्रवाई के दौरान खनन करने वाले मौके से भाग गए। एसडीएम सोहनलाल चौधरी ने बताया कि पहाड़ी में खनन कार्य के लिए अवैध विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल करने की शिकायत मिल रही थी। पुलिस की मदद से पहाड़ी में जेसीबी से गड्ढे़ खोदकर छुपा रखे तीन कट्टे नाइट्रेट ( यूरिया), तीन कार्टन डेटोनेटर दो कार्टून में फ्यूज वायर बरामद किए हैं। प्रशासन ने पहाड़ी में गड्ढ़े खोदकर और भी विस्फोटक सामग्री छुपे होने की आशंका जताई हैं।
लीजधारक के खिलाफ मामला दर्ज
पहाड़ीसे बरामद अवैध विस्फोट सामग्री के मामले में लीजधारक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सिंघाना थानाधिकारी राममनोहर ने बताया कि गोठ- भैसावता कलां की पहाड़ी के लीजधारक विशाल मित्तल के खिलाफ विस्फोट अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ग्रामीणबैठे धरने पर
पहाड़ीमें अवैध खनन की जांच खनन को बंद कराने के लिए गुरुवार को गोठ, भैसावता कलां ढाढोत के ग्रामीणों ने धरना शुरू किया। धरने में जिला पार्षद सतीश गजराज, रमेश पायल, सुभाष शर्मा, गिरवर सिंह, नरूका, किशोरीलाल ओला, प्रतिपाल चाहर समेत कई लोग शामिल हुए।
बुहाना. पहाड़ीमें जमीन खोदकर विस्फोटक सामग्री निकालते मजदूर।