बिजली चौपाल आज
झुंझुनूं | बिजलीउपभोक्ताओं की समस्याओं का निदान करने के लिए जिले के 18 जीएसएस पर मंगलवार को बिजली चौपाल लगेंगी। निगम के एसई डीएन जांगिड़ ने बताया कि इन चौपालों में अजमेर डिस्कॉम के एईएन जेईएन मौके पर रहकर यथासंभव शिकायतों का निस्तारण करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दिन सेहीकलां, झेरली, क्यामसर, स्वामीसेही, नंगली सलेदीसिंह , चुड़ैला, नूआं, खाजपुर, कांट, लांबा, पौंख, धमोरा, बाघोली, बिरोल, काकड़ा, सिंघाना, तातीजा एवं माधोगढ़ के 33/11 केवी जीएसएस पर चौपालें लगेंगी।