पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाज के प्रति उत्तरदायी बनें : शर्मा

समाज के प्रति उत्तरदायी बनें : शर्मा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिकाध्यक्ष मधु शर्मा ने विद्यार्थियों का आह्वान किया है कि वे समाज और देश के प्रति भी उत्तरदायी बने। उन्होंने कहा कि अध्ययनकाल में अर्जित की गई उपलब्धियां केवल भविष्य बनाती है बल्कि दूसरों का भी भला हो सकता है। वे सोमानी एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित चिड़ावा कॉलेज के वार्षिकोत्सव में बोल रहीं थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डा. ऋचा कुलश्रेष्ठ ने की। जिसमें पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर अतिथियों ने कैरियर गाइडेंस ब्यूरो, स्काउट रोवरिंग, एनएसएस और विश्वविद्यालय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया। समारोह में महाविद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। संचालन शिवानी शर्मा और विशाखा सैनी ने किया। इसी प्रकार ज्ञान सिंधु गर्ल्स कॉलेज में आयोजित वार्षिक कार्यक्रम में छात्राओं ने गीत एवं नृत्य की प्रस्तुतियां दी। प्राचार्या डा. चंचल शर्मा, निदेशक विक्रम शर्मा, डा. जगदीशप्रसाद शर्मा, कैलाश सैनी के आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई।

आर्यकॉलेज का वार्षिक उत्सव मनाया

सिंघाना | आर्यपीजी कॉलेज में बुधवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि राजेश मीणा थे, जबकि अध्यक्षता बनेश्वरी आर्य ने की। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन करने से छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ता है। जिस कारण वे सही मुकाम हासिल कर सकते है। इस मौके पर प्रतिभावान छात्रों का सम्मान भी किया गया। अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र राजकुमार संदीप का सम्मान किया गया। इस दौराना प्राचार्य मोहनलाल, राजेश राणा, अनिल मावर, रामप्यारी, प्रमिला, जयपाल, मनोज, किशन मुकेश सहित अनेक लोग मौजूद थे।

चिड़ावा. छात्राओं को पुरस्कृत करती पालिकाध्यक्ष मधु शर्मा एवं अन्य अतिथि।

खबरें और भी हैं...