20 के खिलाफ मारपीट का मामला
खेतड़ीनगर | एकव्यक्ति ने दो नामजद सहित 20 लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। सिंघाना सर्किल पर फलों का ठेला लगाने वाले सिंघाना के वार्ड 13 निवासी रोहिताश शर्मा ने रिपोर्ट दी है कि सात फरवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे एक गाड़ी में सवार होकर देवता निवासी हरिसिंह गुर्जर तातीजा निवासी पिंटू गुर्जर उसके ठेले पर आए। वे लोग उसके बेटे सुनील से अंगूर के भाव पूछते हुए अंगूर उठाकर खाने लगे। सुनील ने मना किया ताे उससे मारपीट की।