हक के लिए एकजुट हों किसान : शास्त्री
सिंघाना | भारतीयकिसान संघ की जनचेतना यात्रा बुधवार को सिंघाना पहुंची। जिलाध्यक्ष संदीप शास्त्री ने खानपुर मोड़ के पास हुई सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसानों को अपने हक के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने 19 फरवरी को जयपुर में होने वाले राष्ट्रीय किसान अधिवेशन में किसानों को पहुंचने का आह्वान किया। तहसील लालचंद यादव, मुकेश शर्मा, पंचायत प्रभारी बंशीलाल सहारण, सुरेश ने भी संबोधित किया। यात्रा अलीपुर, रामसर, माजरी, पचेरी खुर्द, ढाणा, दोचाणा डूमोली खुर्द, मुरादपुर, इश्कपुरा होकर गुजरी।