पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साहब! पानी का कुछ करो...

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुर्जरवासके अटल सेवा केंद्र में सोमवार रात एसडीएम सोहनराम चौधरी की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल हुई। इसमें ग्रामीणों ने एक आवाज पानी की समस्या उठाई। साहब! पानी को कुछ करो.... पानी की समस्या दूर कराओ। एसडीएम ने जलदाय विभाग के जेईएन को समस्या को तुरंत प्रभाव से समाधान करने के निर्देश दिए। परमेश्वर ने स्कूल के पास रास्ते में जमा गंदे पानी से निजात दिलाने की बात कही। इस मौके पर तहसीलदार बृजेश कुमार, पीडब्लूडी एईएन राकेश कुमार, बीसीएमओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, पशु चिकित्सक हरिसिंह, ग्राम सेवक प्रकाश शर्मा, हजारीलाल, सज्जन यादव आदि मौजूद थे।

सिंघाना. रात्रि चौपाल में जनसुनवाई करते एसडीएम।

खबरें और भी हैं...