पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 70 इंजीनियर्स ने लिया नेत्रदान का संकल्प

70 इंजीनियर्स ने लिया नेत्रदान का संकल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही. इंजीनियर्सदिवस को लेकर जिला इंजीनियर्स एसोसियेशन सिरोही की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें इंजीनियर्स उनके परिवारजनों ने नेत्रदान का संकल्प लिया। इसके लिए 70 जनों ने संकल्प पत्र भरे। कार्यक्रम में उदयपुर के कान नाक गला कैंसर विशेषज्ञ डॉ कनिष्क मेहता ने नाक कान गले के कैंसर से बचाव के उपाय बताएं। इंषीनियर्स डे को लेकर सोमवार को भी कार्यक्रम होंगे। जिसकी अध्यक्षता मुख्य अभियंता केके शाह, मुख्य अतिथि दिनेश रांडेड, उपाध्यक्ष बिनानी, विशिष्ठ अतिथि महावीरसिंह वोलकेम जेएल जोनवाल रहेंगे। अभियंता मदनसिंह ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता, रंगभरो प्रतियोगिताएं तथा बेटी बचाओ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का अयोजन भी किया जाएगा।

सिरोही. इंजीनियर्सडे के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।