पूर्व सैनिकों की हुई बैठक
सिरोही. पूर्वसैनिक बहुउददेशीय सहकारी समिति लि की बैठक रविवार को पुराना कलेक्टर बंगले में आयोजित की गई। बैठक में समिति अध्यक्ष छैलसिंह देवड़ा ने कलेक्टर की अध्यक्षता में हाल ही आयोजित की गई बैठक में लिए गए प्रस्तावों की जानकारी दी। उन्होंने पूर्व सैनिकों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि सभी के कार्ड बनाए जाने की आवश्यकता है। पूर्व सैनिकों को माह नवंबर से वन रैंक वन पेंशन की जानकारी दी। बैठक में धोकसिंह, हुकमसिंह, दलपतसिंह, विक्रमसिंह औरभगसिंह सहित करीब सत्तर से अधिक पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।