संकुल स्तर पर हुई प्रतियोगिताएं
सिरोही| आदर्शविद्या मंदिर बालिका स्कूल में संकुल स्तर की बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सुलेख, श्रुतलेख, चित्रकला, कविता लेखन, कहानी लेखन, अखंड भारत का मानचित्र आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्र छात्राओं ने उत्साह के साथ इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया। संकुल प्रमुख डूंगरसिंह ने बताया कि ये समस्त विजेता विभाग स्तर की बौद्धिक प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
सिरोही. आदर्शविद्या मंदिर में बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।