वृद्धजन दिवस मनाएंगे पेंशनर्स
सिरोही| राजस्थानपेंशनर्स समाज तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 1 अक्टूबर की शाम 4 बजे पेंशनर्स समाज सभा भवन में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन किया जाएगा। समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नटवरसिंह गहलोत ने बताया कि इसमें 75 साल से अधिक आयु के वृद्धजनों को सम्मानित किया जाएगा।