पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेयजल समस्या समाधान की मांग

पेयजल समस्या समाधान की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही| अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंप विज्ञान परिसर में पीने का पानी उपलब्ध करवाने की मांग की है। छात्रसंघ अध्यक्ष रेखा पुरोहित एवं जिला संयोजक मुकेश माली के नेतृत्व में प्राचार्य को दिए ज्ञापन में बताया कि पुस्तकालय में कर्मचारियों की कमी है। इस कारण पुस्तकालय कई बार बंद रहता है। वर्तमान में मात्र एक कम्प्यूटर कर्मचारी तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नियुक्त है। विज्ञान परिसर में पीने योग्य पानी नहीं होने की शिकायत की गई। प्राचार्य ने शीघ्र ही इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।