कॉलेज के पूर्व छात्रों की हुई बैठक
सिरोही| पीजीकॉलेज में पूर्व छात्र परिषद की बैठक का आयोजन गुरुवार को किया गया। बैठक में पूर्व छात्र परिषद अध्यक्ष जीआर गोयल पदेन सचिव प्राचार्य एवं परिषदों की सहमति से उक्त परिषद के संविधान को अनुमोदित माना गया तथा अनुमोदित संविधान को रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाएं से पंजीकृत करवाने का निर्णय लिया गया। पंजीकृत होने पर महाविद्यालय विकास के नए आयाम खुलेंगे। बैठक में पूर्व छात्र परिषद की सदस्यता बढ़ाने का निर्णय लिया गया।