पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रिकेट प्रतियोगिता में सेंटपॉल के खिलाड़ी बने चैम्पियन

क्रिकेट प्रतियोगिता में सेंटपॉल के खिलाड़ी बने चैम्पियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही| समीपवर्तीमंडवारियां गांव में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट 14 वर्ष आयु प्रतियोगिता में सेंटपॉल सीनियर सैकंडरी स्कूल की टीम चैम्पियन बनी। स्कूल के शारीरिक शिक्षक सतीश ने बताया कि मंडवारिया में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का फाईनल मुकाबला एचजी इंटरनेशनल आबूूरोड सेंटपॉल सीनियर सेकंडरी के बीच खेला गया, जिसमें एचजी इंटरनेशनल ने 150 रन का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में सेंटपॉल टीम के अभिषेक के 31 रन के साथ लक्ष्य को पूरा करते हुए टीम को जीत दिलाई। सेंट पॉल के अभिषेक ने पांच विकेट भी लेकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तथा सर्वश्रेष्ठ बोलर के रूप में आयुष ने अवार्ड प्राप्त किया। प्रतियोगिता में चैम्पियन बनने पर स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जोजो मैनेजर फादर विपिन ने खिलाडिय़ों को बधाई दी तथा आगामी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए टिप्स भी दिए।