पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब से गुजरात जा रही शराब जब्त

पंजाब से गुजरात जा रही शराब जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के बालदा गांव पालडीएम के पास हाईवे पर पुलिस की कार्रवाई

भास्करन्यूज | सिरोही

पुलिसने अलग-अलग थाना क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान गुजरात जा रही अंग्रेजी शराब को जब्त किया। पंजाब निर्मित यह शराब ट्रक कंटेनर में भरकर गुजरात जा रही थी। एसपी डॉ. राजीव पचार के अनुसार कोतवाली थानाधिकारी वीरेंद्रसिंह को सूचना मिली कि पिंडवाड़ा रोड की तरफ एक ट्रक अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर वे पुलिस दल सहित पिंडवाड़ा की तरफ रवाना हुए। सूचना के आधार पर हाईवे पर बालदा मोड के पास स्थित एक होटल के बाहर खड़े ट्रक की छानबीन करने से पता चला की पुलिस आने से पांच मिनट पूर्व ही चालक वाहन को खड़ा कर दूसरे वाहन में सवार होकर चला गया। पुलिस ने शक के आधार पर वाहन की तलाशी ली तो उसमें शराब की पेटियां भरी हुई मिली। इस पर पुलिस वाहन जब्त कर कोतवाली थाना ले आई। पुलिस को ट्रक में अंग्रेजी शराब की 1147 पेटियां मिली, जिसकी बाजार में कीमत 80 लाख रुपए से अधिक बताई गई है।

शेष|पेज13