- Hindi News
- ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में शिल्पा प्रथम
ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में शिल्पा प्रथम
सिरोही| विधिकसेवा दिवस के उपलक्ष में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल नवीन भवन में किया गया। प्रधानाचार्य शंकरलाल कुम्हार ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में 104, वाद विवाद में 42 पोस्टर प्रतियोगिता में 92 प्रतियोगियों ने भाग लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में शिल्पा मेघवाल प्रथम, अल्पेश दूसरे तथा तीसरे स्थान पर नरेश कुमार रहा। वाद विवाद प्रतियोगिता के पक्ष में नीरज प्रथम रणछोड दूसर तथा लोकेश तीसरे स्थान पर रहे। जबकि विपक्ष में अवधेष आढ़ा प्रथम, दिलीप दूसरे तथा अशोक तीसरे स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता का परिणाम बुधवार को घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 10 अक्टूबर को राजकीय माध्यमिक स्कूल भाटकड़ा स्कूल में होगी।