ऑनलाइन फार्म जमा कराने उमड़ी छात्राएं
कला संकाय के ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि कल
भास्करन्यूज | सिरोही
पीजीकॉलेज में कला संकाय के ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है और हार्डकॉपी 11 दिसंबर तक जमा की जाएगी। सोमवार को कॉलेज में आवेदन पत्र जमा कराने के लिए स्टूडेंट्स की भीड़ उमड़ पड़ी।
स्टूडेंट्स की भीड़ को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने चार काउंटर लगाए थे। वहीं गर्ल्स के लिए अलग से एक और काउंटर लगाया गया था। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को वर्किंग डे होने से एक साथ स्टूडेंट्स की भीड़ उमड़ पड़ी। एक तरफ जहां शहर के सभी साइबर कैफे और मित्र सेंटर पर स्टूडेंट्स ऑनलाइन आवेदन जमा कराने के लिए कतार में खड़े थे। वहीं कॉलेज के सभी काउंटर पर आवेदन पत्र की प्रतिलिपि जमा कराने के लिए लंबी कतारें लगी रही। कॉलेज प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए पांच काउंटर लगाए गए है, जिसमें एक काउंटर स्पेशल गर्ल्स के लिए लगाया गया। छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी हो इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
सिरोही. पीजीकॉलेज में परीक्षा फार्म जमा कराने के लिए लगी छात्राओं की कतार।
11 से 18 तक अन्य सभी संकाय के फॉर्म भरे जा सकेंगे
प्राचार्यने बताया कि कला संकाय के ऑनलाइन आवेदन 10 दिसंबर तक तथा हार्डकॉपी 11 दिसंबर तक जमा की जाएगी। वहीं वाणि\\\'य विज्ञान संकाय के स्नातक स्नातकोत्तर की कक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन 11 दिसंबर से शुरू होंगे और 18 दिसंबर तक जमा किए जा सकेंगे। हार्डकॉपी 19 दिसंबर तक जमा हो सकेगी।