- Hindi News
- {सिरोही के छात्र मुकुल मालवीय ने लिया इंटेल की ओर
{सिरोही के छात्र मुकुल मालवीय ने लिया इंटेल की ओर
{सिरोही के छात्र मुकुल मालवीय ने लिया इंटेल की ओर से आयोजित नेशनल साइंस फेयर में हिस्सा
भास्करन्यूज | सिरोही
शहरमें रहने वाले 12 वीं क्लास के छात्र मुकुल मालवीय ने अपने इनोवेशन के जरिए एक ओर सफलता पाई है। मुकुल ने इंटेल कंपनी की ओर से आयोजित नेशनल साइंस फेयर में केवल भाग लिया बल्कि वहां उसके इनोवेशन को तीन पब्लिक वोटर्स \\\'वाइस, बेस्ट कैटेगरी आउट स्टैंडिंग अवार्ड भी मिले। यह फेयर 4 से 7 दिसंबर तक गुजरात के अहमदाबाद स्थित साइंस सिटी में आयोजित किया गया था। जिसमें मुकुल ने एक ऐसी स्टीक का प्रजंटेशन किया जो ब्लाइंड लोगों को तीन तरह के खतरों से बचाती है। यानी यदि कोई नेत्रहीन व्यक्ति इस छड़ी को लेकर चलता है तो उसमें लगे सेंसर के जरिए अलार्म बज जाता है। जिससे नेत्रहीन व्यक्ति यह जान सकता है कि सामने क्या वस्तु है या क्या खतरा है। खासतौर पर यह तीन तरह के खतरों को पता लगा लेती है और तीनों के लिए अलग अलग प्रकार का अलार्म बजता है। वैसे तो मुकुल ने यह स्टीक 3 साल पहले तैयार कर ली थी, लेकिन अब उसे मोडिफाइड कर साइंस फेयर में वैज्ञानिकों और इंजीनियर्स के सामने रखा। मुकुल ने इससे पूर्व कचरा बिनने वाला रेपर पिकर बनाया था।