पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एडवोकेट दिनेश बने अग्रवाल सेवा संघ के अध्यक्ष

एडवोकेट दिनेश बने अग्रवाल सेवा संघ के अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही| अग्रवालसेवा संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन चुनाव अधिकारी जितेंद्र एरन की देखरेख में किया गया। सेवा संघ की आम सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने वर्ष 2014 15 के लिए सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें अध्यक्ष पद पर एडवोकेट दिनेश गोयल को नियुक्त किया गया। संघ के सचिव सुनील कुमार ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर राधेश्याम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विपिन अग्रवाल, सचिव सुनील गुप्ता, महिला उपाध्यक्ष मंजू अग्रवाल, तथा सहसचिव सतीश अग्रवाल को नियुक्त किया गया। इसी तरह मनोनित सदस्य के रुप में मोहनलाल अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, ललित अग्रवाल, प्रवीण जैन, संदीप अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, बालकिशन अग्रवाल, प्रार्थना अग्रवाल, सावी मित्तल, सविता अग्रवाल रहेंगे। चुनाव अधिकारी एरन ने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी को शपथ दिलवाई।



अध्यक्ष एडवोकेट गोयल ने सभी से सहयोग की कामना के साथ आगामी कार्यक्रमों में सभी को भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।