सिरोही में दो दिवसीय स्काउट शिविर 15 से
संभाग स्तरीय दो दिवसीय स्काउट गाइड टीचर्स ट्रेनिंग शिविरों का आयोजन जोधपुर आबूपर्वत में 15 सितंबर से किया जाएगा। सीओ महेश कालावत ने बताया कि पुरुष अध्यापकों का संभाग स्तरीय कब तथा स्काउट यूनिट लीडर बेसिक कोर्स का आयोजन 15 से 21 सितंबर तक स्काउट गाइड ट्रेनिंग सेंटर चौपासनी जोधपुर में किया जाएगा। महिला अध्यापिकाओं का संभाग स्तरीय फ्लॉक तथा गाइड कैप्टन बेसिक कोर्स 16 से 22 सिंतबर तक स्काउट एडवेंचर ट्रेनिंग सेंटर आबूपर्वत पर किया जाएगा।