पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

शिक्षक संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही. राजस्थानशिक्षक संघ (प्रगतिशील) के मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत के नेतृत्व में शिक्षकों ने कलेक्टर वी. सरवन कुमार को राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर शिक्षक दिवस पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में राज्य के शिक्षामंत्री कालीचरण सर्राफ, ग्रामीण एवं पंचायतीराज मंत्री गुलाबचंद कटारिया एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव (शिक्षा) श्याम एस अग्रवाल की ओर से दिए गए भाषण की निंदा की तथा तीनों को पदों से बर्खास्त करवाने की मांग की। इस मौके महामंत्री डॉ. हनवंतसिंह मेडतिया, सभाध्यक्ष जसवंतसिंह परमार, जिलाध्यक्ष आदि मौज्ूद थे।