पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आमजन पेयजल को तरसे, 20 घंटे तक व्यर्थ बहता रहा पानी

आमजन पेयजल को तरसे, 20 घंटे तक व्यर्थ बहता रहा पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इधर, पानी के लिए जाना पड़ता है दूर दराज

शहर में इन दिनों पेयजल किल्लत से शहरवासी खासे परेशान है। जयदाय विभाग की ओर से भी अब दो दिन के बजाय तीन दिन में एक बार पानी की सप्लाई की जा रही है और दूसरी तरफ जलदाय विभाग की लापरवाही के कारण शहर के उदयपुर रोड पर फूटी पाइप लाइन से करीब 20 घंटों तक पानी व्यर्थ बहता रहा। विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया और शुक्रवार शाम से लेकर शनिवार दोपहर तक पाइप लाइन लाइन को बंद नहीं किया। इस दौरान हजारों लीटर पानी बह गया।

जानकारी अनुसार शहर में पानी की किल्लत चल रही है। जिसको लेकर शहरवासी परेशान है और बार-बार जलदाय विभाग जाकर पानी सप्लाई को सुधारने की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे शहर के उदयपुर रोड से गुजर रही करीब 8 इंच की पाइप लाइन फूट जाने से शनिवार दोपहर 12 बजे तक पानी व्यर्थ बहता रहा। तो जलदाय विभाग के अधिकारियों ने इसे बंद करवाने पर ध्यान दिया और ही किसी कर्मचारी ने इसे मौके पर आकर देखा। इस कारण उदयपुर रोड पर पानी भर गया। वहीं शहर में पानी की किल्लत को लेकर जलदाय विभाग के सहायक अभियंता हेमंत गोयल ने पूर्व में ही करीब 3 दिन पहले बरसात में देरी एवं जल स्त्रोतों में पानी का स्तर गिर जाने का कारण बताते हुए शहर को तीन हिस्सों में बांट कर 72 घंटे में पानी की सप्लाई करना शुरू किया है।

विभागके प्रति लोगों में रोष

उदयपुररोड फूटी पाइप लाइन को समय रहते दुरुस्त कर दिया जाता तो हजारों लीटर पानी बचाया जा सकता था। विभाग की इस लापरवाही को लेकर शहरवासियों में भी रोष व्याप्त है। लोगों ने बताया कि एक ओर तो जलदाय विभाग पानी की कमी बता रहा है, वही दूसरी ओर से व्यर्थ बह रहे पानी को रोका नहीं, जिससे पानी की ओर कमी हो जाएगी।

पाइप लाइन लीकेज से बहा पानी

^पाइपलाइन में लिकेज हो गया था जो शाम को दुरूस्त नहीं हो सकता था। इस कारण यह पानी व्यर्थ बहा है। पंप तो बंद ही थे, लेकिन लाइन करीब 3 किलोमीटर लंबी है, इस कारण उसमें भरा हुआ पानी व्यर्थ बहा है। शहर में प्रतिदिन 1840 किलोलीटर पानी की जरूरत है, जिस पर पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं होने के कारण सप्लाई 48 की जगह 72 घंटे की गई है। बिनानी से भी केवल 100-125 लीटर ही मिल रहा है। -हेमंतगोयल, एइएन,जलदाय विभाग

नहीं आता पानी

^घरोमें पानी नहीं रहा है। जलदाय विभाग वाले कह रहे है