पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीजी कॉलेज में हुई वाद विवाद प्रतियोगिता

पीजी कॉलेज में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीजीकॉलेज में महिला प्रकोष्ठ की ओर से वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार के लिए मीडिया जिम्मेदार था। छात्र छात्राओं ने इसके पक्ष और विपक्ष में अपने विचार रखे।

कार्यवाहक प्राचार्य डॉ विनोद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में रामकुमारी ने प्रथम तथा मनीषा देवड़ा दीप्ति शर्मा ने संयुक्त रुप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ स्वर्णलता व्यास, डॉ अल्पना सैनी तथा डॉ मीना जैन रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य ने मीडिया की समाज में बढ़ती भूमिका तथा महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर इसका प्रभाव बताते हुए कहा कि मीडिया साधन है इसका सदुपयोग या दुरुपयोग व्यक्तियों पर निर्भर करता है। संयोजिका डॉ अनुपमा साहा ने महिला प्रकोष्ठ के महत्व को बताया तथा उन्हें इसमें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में महिलाओं से संबंधित प्रश्न पूछे गए। डॉ हेमलता मेहता डॉ शचि सिंह ने प्रश्नोत्तरी वाद विवाद प्रतियोगिताओं का संचालन किया।

सिरोही. कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।