गोरक्षा दल राजस्थान की बैठक कल
सिरोही| गोरक्षा दल की बैठक रविवार दोपहर 2 बजे आनंद विद्या मंदिर रामझरोखा मंदिर के पास होगी। इसमें सिरोही, जालोर पाली के युवा भाग लेंगे तथा तीनों जिलों की कार्यकारिणी बनाई जाएगी। गोरक्षा दल प्रखंड संयोजक राजू सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री कमल सुथार एवं बजरंग दल महाविद्यालय प्रमुख राकेश राजगुरु होंगे।