पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दशहरा शोभायात्रा को लेकर हुई बैठक

दशहरा शोभायात्रा को लेकर हुई बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करन्यूज | सिरोही

देवनगरीगरबा मंडल महासमिति के तत्वावधान में सिरोही शहर के समस्त गरबा मंडलो की बैठक संपन्न हुई। जिसमे विजयादशमी के मौके पर विशाल शोभायात्रा के साथ दशहरा मैदान पहुचने की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में गरबा आयोजन को लेकर भी चर्चा की गई। महासमिति के महामंत्री लोकेश खंडेलवाल के अनुसार नगर के सभी गरबा मंडलो की संयुक्त बैठक में दशहरा के मौके पर निकाली जाने वाली पारंपरिक शोभायात्रा को भव्य एवं विशाल बनाने के लिये विचार विमर्श कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। शोभायात्रा में राम, लक्ष्मण, हनुमान सहित रामजी की सेना एवं विभिन्न देवी देवताओं के पात्र गाजे बाजे के साथ दशहरा मैदान पहुचेंगे। शोभायात्रा में डीजे साउंड, बैंड बाजो, आतिशबाजी, घोड़े एवं विभिन्न वाहनो को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में सुरेश सगरवंशी, भीमसिंह, लोकेश खण्डेलवाल, महिपालसिंह, मदन माली, मनोज पुरोहित, धीरज खत्री, रणछोड पुरोहित, श्रवण भाई, नटवर गोस्वामी, नारायणलाल माली, मीठालाल रावल, मगनलाल मीणा, ललित जोशी, दशरथसिंह, योगेश कंसारा, मनोहरसिंह, राजू माली, रतन माली, दीपक माली, धीरेन्द्रसिंह और प्रदीपसिंह देवड़ा सहित बडी संख्या में गरबा मंडलो के प्रतिनिधि मौजूद थे।

इनगरबा मंडलों की रही उपस्थिति : जगदंबेनवयुवक मंडल रामझरोखा, मातर माता सेवा संस्थान, संतोषी माता गरबा मंडल नयावास, जय अंबे नवयुवक मंडल सम्पूर्णानंद, कालिका नवयुवक मंडल भाटकडा, श्री वीर भगवान भाटकडाजी, शक्ति माता नवयुवक मंडल, वीर बजरंग गरबा मंडल, पीडब्ल्यूडी गरबा मंडल, जय अंबे नवयुवक गरबा मंडल हाउसिंग बोर्ड, आदर्श नगर गरबा मंडल, सार्दुलपुरा नवयुवक मंडल, चामुंडा माता नवयुवक गरबा मंडल, सुंधा माता गरबा मंडल भाटकडा कोट, पदमनाथ महिला मंडल, महाकाली नगर, पुलिस लाईन, चौसठ जोगनी सेवा संस्थान और क्षेत्रपाल गरबा मंडल सार्दुलपुरा सहित अन्य गरबा मंडलो ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

गरबामहासमिति कीे नई कार्यकारिणी

देवनगरीगरबा मंडल महासमिति सिरोही की कार्यकारिणी का बैठक में पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से संरक्षक सुरेश सगरवंशी, अध्यक्ष भीमसिंह, उपाध्यक्ष श्रवण भाई, महामंत्री लोकेश खण्डेलवाल, सचिव महिपालसिंह, मंत्री नारायणलाल माली, मदनलाल माली और ललित जोशी को चुना गया।

गरबा मंडलों ने लिया भाग

भास्करन्यूज | सिरोही

देवनगरीगरबा मंडल म