- Hindi News
- आरासना अंबाजी पदयात्रा को लेकर सौंपी जिम्मेदारी
आरासना अंबाजी पदयात्रा को लेकर सौंपी जिम्मेदारी
सिरोही | हरसाल सप्तमी पर आरासना अंबाजी जाने वाली पदयात्रा को लेकर शनिवार रात को आयोजित बैठक में कमेटियों का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट हिम्मतमल टेलर ने की। माणक कुमावत ने बताया कि इस बार सप्तमी पर बुधवार को यह पदयात्रा आरासना अंबाजी जाएगी। पदयात्रा में सिरोही शहर समेत आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं की तादाद को देखते हुए तैयारियां की जा रही है। बैठक में सुनील व्यास, भरत वैष्णव, धनपत सिंह राठौड़, ईश्वर सिंह सिंदल, कांतिलाल वैष्णव, हीरालाल कंसारा, विक्रमपाल सिंह, छगनलाल माली, हरीश कुम्हार, शंकर सिंह परिहार, धर्मेंद्र सोनी, गुमान सिंह परमार, सोनाराम माली, ओमप्रकाश वैष्णव, तिलोक गर्ग, राजेंद्र माली, भीमसिंह, अर्जुन सिंह, मोतीलाल कुम्हार, जेठाराम जीनगर, मनोज खत्री, लक्ष्मण खारवाल, महेंद्र कुम्हार आदि गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
सिरोही. आरासनाअंबाजी पदयात्रा को लेकर आयोजित बैठक में शहर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।