- Hindi News
- रोजाना सिगरेट पीने का नतीजा, 21 साल की उम्र में करवानी पड़ी एंजियोप्लास्टी
रोजाना सिगरेट पीने का नतीजा, 21 साल की उम्र में करवानी पड़ी एंजियोप्लास्टी
हृदय रोग से बचना है तो क्या करें, आज ही छोड़ दें कोई भी नशा
हरीश मेघवाल/प्रीत उपेंद्र | सिरोही
अहमदाबादसीम्स (सीआईएमएस) अस्पताल के हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. सत्य गुप्ता के पास कुछ दिन पहले ही एक युवा आया। उम्र 21 साल। एकदम स्वस्थ और हष्ट पुष्ट। युवा ने बताया कि उसके सीने में दर्द है। डा. गुप्ता ने जांच की और यह जांच करते हुए वे खुद भी चौंक गए। महज 21 साल की उम्र में उस युवा को मेजर हार्ट अटैक आया था। हाथोहाथ एंजियोप्लास्टी का डिसीजन लिया गया और युवा का ऑपरेशन हुआ। डॉक्टर्स के लिए यह हैरानी का विषय था, लेकिन जांच में सामने आया कि वह युवा 18 साल की उम्र से रोजाना सिगरेट पी रहा था और यही कारण रहा कि उसे इतना बड़ा अटैक आया। डा. सत्य गुप्ता मूलत: पिंडवाड़ा के रहने वाले हैं। हृदय रोगों के प्रसिद्ध विशेषज्ञ हैं। उन्होंने वर्ष 2006 से हर्ट केयर क्लिनिक ग्रुप में रेडियल एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी कार्यक्रम की स्थापना की और तजाकिस्तान में पहली एंजियोप्लास्टी की। विश्व हृदय दिवस पर भास्कर टीम ने उनसे खास बीतचीत की। जिसमें उन्होंने बताया कि अब हार्ट डिसीज की कोई उम्र नहीं। यदि खान पान, दिनचर्या और आदतों पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह बीमारी युवाओं की जिदंगी भी छीन रही है। उनसे बातचीत के आधार पर हृदय रोग के बारे में आप भी जानिए वह सब कुछ जो जरुरी है आपकी जिदंगी के लिए।
क्या किया जाए इसके लिए
^परिवारमें कोई भी किसी भी प्रकार का नशा करता है या तनाव में है तो उसकी मदद कीजिए। पूरा परिवार चाहेगा तो नशे की लत को छुड़वा सकता है। -डॉ.सत्य गुप्ता, निदेशक,सीम्स अस्पताल, अहमदाबाद
(डॉ.सत्य गुप्ता मूलत: पिंडवाड़ा के रहने वाले हैं। अक्सर पिंडवाड़ा आते रहते हैं। उन्हें बेहतरीन हृदय रोग विशेषज्ञों में गिना जाना जाता है। वर्ष 2011 से वे तजाकिस्तान देश में अपनी विजिट सेवाएं भी दे रहे हैं।)
यदि नहीं बदला खुद को तो...
भारतमें हार्ट डिसीज भयंकर बीमारी बनती जा रही है। खासकर युवाओं में। आए दिन ऐसे मामले सामने रहे हैं। जिनमें 20 से 25 साल के युवा को अटैक आया। यदि खुद को नहीं बदला तो इस गिनती में आप भी शामिल होंगे। छोटे शहरों में अभी उतनी सुविधाएं भी नहीं है कि अटैक आने पर तुरंत मरीज को सही ईलाज मिल जाए। इसलिए हो सकता है जान से हाथ धोना पड़े।
इसके कारण क्या हैं
युवाउम्र में हार्ट अटै