रक्तदान जांच शिविर 22 को
रक्तदान जांच शिविर 22 को
सिरोही.लायंसक्लब एवं वियो क्लब सिरोही की ओर से हरजीराम प्रजापत की पांचवीं पुण्यतिथि पर सोमवार को सवेरे 9 बजे जिला अस्पताल के बाहर निशुल्क रक्तदान एवं रक्त समूह जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। लायंस क्लब के जोन चेयरमैन प्रकाश प्रजापति ने बताया कि शिविर में स्वैच्छिक रक्तदाताओं से रक्तदान कराया जाएगा। साथ ही शिविर में आने वाले व्यक्तियों के रक्त समूह की जांच कर रक्त समूह, नाम एवं मोबाइल नंबर समेत सारणीबद्ध रक्त समूह सूची बनाई जाएगी।
(तथा रक्त समूह कार्ड भी दिया जाएगा।
शिविर में माली समाज वेलफेयर सोसायटी, अन्य समाजसेवी संगठनों के सदस्यों एवं पदाधिकारियों समेत शहरवासियों कॉलेज के विद्यार्थियों की ओर से भी भी रक्तदान कर रक्त जांच कराई जाएगी।