- Hindi News
- ईमेल मैसेज पर लुभावने ऑफर से रहें सावधान, हो सकते हैं ठगी के शिकार
ईमेल-मैसेज पर लुभावने ऑफर से रहें सावधान, हो सकते हैं ठगी के शिकार
कॉल करके दे चुके हैं वारदात को अंजाम
ईमेल और मोबाइल मैसेजिंग में रहे लुभावने ऑफर से लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं। ये ऑफर इंश्योरेंस पॉलिसी, योजनाओं पर मिल रहे हैं। एटीएम कार्ड ब्लॉक होने की हिदायत देकर या फिर नौकरी का नियुक्ति पत्र देकर ठगी की जा रही है। सभी में ठग ऑनलाइन पैसा निकाल रहे या परचेजिंग कर रहे हैं। शहर में साइबर क्राइम का गिरोह सक्रिय है। ये शातिर ठग आरबीआई या सरकारी एजेंसी का लोगो कॉपी कर नियुक्ति पत्र और बैंक का ऑफर दे रहा है। ई-मेल, मोबाइल मैसेजिंग के बाद अब घर के पते पर भी पत्र व्यवहार होने लगा है। शेष|पज15
इनकेबहकावे में आकर पासवर्ड बताने वाले शहर के गोयली चौराहे पर संचालित प्रतिष्ठान के मालिक कन्हैयालाल और रीको क्षेत्र में संचालित एक फैक्ट्री पर काम करने वाला व्यक्ति ठगी का शिकार हो चुका है। कन्हैयालाल के मोबाइल पर बैंककर्मी के नाम से एक कॉल आई और एटीएम से संबंधित सारी जानकारी मांगी, जिस पर उन्होंने जानकारी दी और 3000 रुपए गंवा दिए। इसी तरह फैक्ट्री पर काम करने वाले बिहार निवासी नंदकिशोर के मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को मुंबई एटीएम हैड ऑफिस से कॉल करने वाला बताया और डीटेल मांगी। और उसने दे दी थी। उसने भी अपने खाते से करीब 7000 रुपए गंवा दिए थे।
आपकाइंश्योरेंस करवाया है
ईमेलऔर फोन से ठग बैंक इंश्योरेंस कराता है। एक खाता बताकर उसमें किश्तें जमा कराता रहता है। इसके बदले पॉलिसी नंबर भी देते हैं। बाद में पता चलता है सबकुछ फर्जी था। ऐसे आप ठगी के शिकार होते हैं।
शातिर साइबर ठग कई प्रकार की मेल आईडी उपयोग में ले रहे हैं। लोगों को विश्वास में लेने के लिए मेल में बैंक का नाम और ऑफर में बैंक की छाप लेटरहैड तक शामिल कर रहे हैं।
ऐसे लेते हैं विश्वास में
इंटरव्यू में चयन हुआ है
विज्ञापनके जरिए नौकरी के लिए आवेदन लेकर केंद्र सरकार की योजना में नियुक्ति पत्र दिया जाता है। इंटरव्यू के लिए रुपए की मांग कर रुपए जमा कराते हैं और फोन नंबर बंद हो जाता है।
आपके नाम लॉटरी निकली है
ईमेलपर विश्व बैंक या अन्य एजेंसी की लॉटरी में 1000 या इससे अधिक यूएस डॉलर खुलने की जानकारी दी जाती है। इस राशि को खाते में ट्रांसफर करने के लिए सर्विस चार्ज या अन्य टैक्स के नाम पर बताए खाते में रुपए लिए जाते हैं। ऐसे मामलों में विशेष सावधानी ब