फॉर्म जमा कराने के दौरान मारपीट
सिरोही| पीजीकॉलेज में फॉर्म पहले जमा कराने की बात को लेकर कुछ छात्र आपस में उलझ गए। नौबत मारपीट तक पहुंच गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के अनुसार कॉलेज में स्नातक कला संकाय के फॉर्म जमा करवाने के लिए जिले भर से काफी संख्या में छात्र छात्राएं पहुंचे। इस दौरान किसी बात को लेकर दो छात्रों के बीच विवाद हो गया। दोनों छात्रों के साथियों के आने पर विवाद बढ़ते हुए मारपीट तक पहुंच गया। सूचना पर थाना अधिकारी कैलाशदान कॉलेज पहुंचे और जानकारी ली।
हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया।