खड़े वाहनों के व्हील चोरी
सिरोही. शहरके हरिओमनगर में चोर एक मकान के बाहर खड़ी कार के व्हील निकल कर ले गए। शंकरदास पुत्र चुन्नीदास वैष्णव ने बताया कि उसके मकान के बाहर रविवार रात को कार खड़ी की थी। सोमवार सुबह देखा तो चोर कार को पत्थर पर खड़ी कर उसकी व्हील को चुरा ले गए। बाद में इस मामले में कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इससे पूर्व बक्सावा निवासी एक अध्यापिका की कार का नया व्हील निकाल चोर पुराना व्हील लगा गए।